आज़ादी का अमृत महोत्सव धूम धाम से मनाया जाये! घर घर फैराया जाये तिरंगा
<p>आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर शायर तनवीर अजमल ने की अपील!</p>
<p>देवबन्द:(अबू शहमा अंसारी) आज मौहल्ला बैरून कोटला, उर्दू घर में साहित्य व सामाजिक संस्था जहान-ए- अदब अकेडमी की जानिब से लोगों में जागरूकता लाने के लिये जहान-ए-अदब अकेडमी के चैयरमेन शायर तनवीर अजमल देवबन्दी ने आज़ादी का अमृत महोत्सव धूम धाम से मनाया जाये और घर घर तिरंगा फैराने की अपील की और कहा कि आने वाली 15 अगस्त को हमारा मुल्क आज़ादी के 75 साल पूरे कर रहा है। यह आज़ाद मुल्क हमारे बड़े, बुज़़ुर्गों की कु़रबानी का नतीजा है। हज़ारों हिन्दू-मुस्लिम, सिख- ईसाईयों ने संघर्ष किया, शहादत दी, जेल में रहे। अब वक़्त आ गया है कि हम अपनी नई नस्ल को अपने बुजुर्गों की कुरबानियों से वाक़िफ़ कराएं। आपसे दरख़्वास्त है कि आप जंगे आज़ादी में हिस्सा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद यिा जाये। हमें खुशी है कि सरकार ने यह बहुत अच्छा क़दम उठाया है। शायर तनवीर अजमल ने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि इसको सभी के लिये और हमेशा के लिये अनिवार्य किया जाये। जिससे आने वाली नस्लों के दिलों में अपने वतन की मेहब्बत हमेशा क़ायम रहे। शायर तनवीर अजमल ने कहा की में और मेरी पूरी संस्था जहान ए अदब एकेडमी 18..20 सालो से 26जनवरी और 15अगस्त को जोश के साथ मनाती चली आरही हैइस मौक़े पर शमीम किरतपुरी, दीवान शाह क़मरूज़्ज़मां, दिलशाद खुश्तर, सय्यद अली, अफ़ज़ाल साबरी, डा. अदनान अनवर, , सुहैल अकमल, मेहताब आज़ाद, आज़म साबरी, डा. काशिफ़ अख़्तर, ज़ाहिद देवबंदी,सलीम अंसारी अब्दुल रज्जाक, वग़ैरह मौजूद रहे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
Indian Journalist Association will submit a memorandum to District Magistrate regarding the demand of press club at district headquarters
Rain warning in UP for 3 days from today

Communal Violence Erupts in Bahraich, Uttar Pradesh
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 169 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 79 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 68 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 67 Views
