सरफराज खान को छोड़ देना चाहिए रणजी खेलना, आखिर क्यों भड़क उठे सुनील गावस्कर
<p>डेस्क। विंडीज दौरे पर टेस्ट टीम में सिलेक्शन ना होने पर सुनील गावस्कर ने सरफराज खान को रणजी ट्रॉफी ना खेलने की सलाह दी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा को ड्रॉप कर दिया गया और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया। पर पिछले कुछ वर्षों से घरेलू क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज सरफराज खान को फिर एक दफा भारतीय टीम में नहीं चुना गया। जैसे ही टीम के चयन की खबर सामने आई और फिर से सरफराज को शामिल नहीं किया गया, तो इस युवा क्रिकेटर ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। जो पोस्ट सरफराज ने शेयर किया है, उसमें नेट की तस्वीर है और कैप्शन में लिखा है 'वन लव'। सरफराज ने ऐसा कर एक बार फिर यह बताने की कोशिश की है कि वो हिम्मत नहीं हारेंगे और लगातार मेहनत करते रहेंगे। सरफराज की बेबसी की अब इंतहां हो चुकी है। उन्होंने सब कुछ कर लिया, फिर भी चयनकर्ताओं ने सरफराज को दुत्कार दिया।</p>
<p>सरफराज खान जरूर मेहनत करने की बात कर रहे हैं, लेकिन भारत के महानतम खिलाड़ी रहे सुनील गावस्कर चयनकर्ताओं पर बुरी तरह भड़क गए हैं। गावस्कर की नाराजगी के पीछे सरफराज खान के आंकड़े हैं। बता दें कि सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, खासकर रणजी ट्रॉफी में सरफराज ने कमाल की बल्लेबाजी की है। अबतक सरफराज ने 37 फर्स्ट क्लास मैच में 3505 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 13 शतक और 9 अर्धशतक हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज का औसत लगभग 80 का है। वहीं, पिछले 3 रणजी सीजन में सरफराज ने 100 के औसत के साथ रन बनाकर खुद को साबित किया है। घरेलू क्रिकेट में सिर्फ और सिर्फ डॉन ब्रैडमैन ही औसत के मामले में सरफराज खान से आगे हैं। एक वक्त तो ऐसा आ गया था, जब सरफराज ने एवरेज के मामले में ब्रैडमैन को भी पछाड़ दिया था। अगर सरफराज किसी और देश में होते, तो काफी पहले नेशनल टीम में जगह बना चुके होते।</p>
<p>सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक पर बात करते हुए कहा कि टीम का चयन IPL के परफॉर्मेंस के आधार पर करना है, तो फिर रणजी ट्रॉफी को बंद कर देना चाहिए। सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं, अब उसे टीम में आने के लिए क्या करना होगा। भले ही उसे प्लेइंग XI में तुरंत शामिल ना किया जाए, लेकिन वह टीम में चुने जाने का हकदार है। गावस्कर ने सीधे तौर पर कहा कि, चयनकर्ता उनसे बात करें और उन्हें बताएं कि उनके परफॉर्मेंस पर नजर हैं और उनका इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। अगर चयनकर्ता ऐसा नहीं करते हैं, तो सरफराज को रणजी खेलना बंद कर देना चाहिए। सुनील गावस्कर ने कहा कि सरफराज के साथ लंबे अरसे से नाइंसाफी की जा रही है। चयनकर्ता जानबूझकर उसका करियर अंधेरे में धकेल देना चाहते हैं। अगर सरफराज के हक में आवाज बुलंद नहीं की गई, तो एक युवा सितारा हमेशा के लिए डूब जाएगा।</p>
<p>जिसके खेल पर समूचा हिंदुस्तान करता है नाजटीम इंडिया में जरूर चुना जाना चाहिए सरफराज</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
CWG 2022: India baged 4th medal, Weightlifter Bindyarani Devi wins silver medal in Women's 55kg final
From Clive Lloyd to Eoin Morgan: here are the Cricket World Cup winners list
Cricket's Biggest Rivalries Reignite: India vs. Pakistan Clash at the Cricket World Cup 2023!
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 172 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 121 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 82 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 71 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 71 Views
