ताज़ा खबर
• फर्स्ट उत्तर प्रदेश स्टेट आशिहारा कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 8 अक्टूबर को खोट्टा, कुशीनगर में• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को मिला जनहित सर्वोच्च सम्मान 2023 का पुरस्कार• इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की• 154 वीं महात्मा गांधी जयंती पर एन. टी. चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम।• गाँधी जयंती पर पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलड़ियो को सम्मानित किया गया• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने 5 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते।• इमामे हुसैन की शहादत को किसी धर्म संप्रदाय तक सीमित नहीं रखा जा सकता• सामाजिक संरचना तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान- मो० रजि सिद्दीकी• फ़िराक़ तमाम अहल-ए-अदब तुझ को याद रखेंगे

उ०प्र० मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2023: इन बच्चों ने किया प्रदेश टाप

इन बच्चों ने किया टाप

📅 27-07-2023 03:18 PM 👁 3 Readers 💬 2 Comments 🔁 0 Shares
उत्तर प्रदेश

उ०प्र० मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2023 घोषित

उoप्रo मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी / मौलवी (सेकेण्डरी), आलिम ( सीनियर सेकेण्डरी), कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष 2023 प्रदेश के 539 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल, नकलविहीन, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण रूप से सम्पन्न हुई थी । मुख्यालय स्तर पर समस्त परीक्षा केन्दों की वेबकास्टिंग भी करायी गयी। परीक्षा वर्ष-2023 में कुल 1,69,796 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये जिसमें से 1,09,527 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये । उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 54,481 छात्र ( 98.54 प्रतिशत ) एवं 55046 ( 87.22 प्रतिशत) छात्रायें है। इस प्रकार कुल 84.48 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये ।

मुंशी / मौलवी परीक्षा में कुल 101182 छात्र सम्मिलित थे जिसमें 70687 हुए, जिसका प्रतिशत 79.21 प्रतिशत है। आलिम परीक्षा में 29496 के सापेक्ष उत्तीर्ण 23888 उत्तीर्ण हुए जो 88.58 प्रतिशत है। कामिल में 8120 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसके सापेक्ष 7513 उत्तीर्ण हुए जिनका प्रतिशत 91.2 है। फाजिल में 4420 छात्र-छात्रायें सम्मिलित हुए जिसमें 4129 उत्तीर्ण हुए, जो 95.31 प्रतिशत है।

मुंशी / मौलवी (सेकेण्डरी अरबी / फारसी) परीक्षा में श्री मोहम्मद नाजिल मदरसा तालीमुल जदीद नूरखानपुर, भदोही ने प्रदेश में प्रथम, श्री मोहम्मद मोईन, मदरसा जामिया जिकरा जनपद सीतापुर ने द्वितीय एवं श्री मोहम्मद इरफान, मदरसा जामिया जिकरा जनपद सीतापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

आलिम (सीनियर सेकेण्डरी अरबी / फारसी) परीक्षा में सुश्री चॉदनी बानों, मदरसा उस्मान अहमद पब्लिक स्कूल ज नपद फर्रुखाबाद ने प्रथम, सुश्री सादिया फातिमा, मदरसा अल्लामा फजले हक खैराबादी मेमोरियल खैराबाद जनपद सीतापुर ने द्वितीय एवं श्री मोहम्मद उजैर मदरसा अल्लामा फजले हक खैराबादी मेमोरियल खैराबाद जनपद सीतापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

कामिल परीक्षा में सुश्री रुकैय्या बेबी, मदरसा मजहरूल उलूम जनपद वाराणसी ने प्रथम, सुश्री हादिया खातून, मदरसा जामिया जिकरा निस्वां जनपद सीतापुर ने द्वितीय एवं श्री मोहम्मद हुसैल, मदरसा दर्सगाह आलिया इस्लामिया शरीफ नगर जनपद मुरादाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

फाजिल परीक्षा में सुश्री फरहा नाज, मदरसा सिद्दीकिया निस्वां स्कूल जनपद कानपुर नगर ने प्रथम, सुश्री वारिशा नाज, मदरसा सिद्दीकिया निस्वां स्कूल जनपद कानपुर नगर ने द्वितीय एवं श्री वसीम अहमद, मदरसा दारूल हुदा युसूफपुर जनपद सिद्वार्थनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

http://hindi.hamariaawaz.com/13007/

सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक शुभकामनायें देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (2)

Mr. Mohammad Umar 15 Oct 2026

मदरसा बोर्ड 2023 परीक्षा में पास सभी स्टूडेंट्स को दिली मुबारकबाद, अब और अधिक मेहनत की जरूरत है जिससे आप सभी आगे अपनी पढ़ाई पूरी करके घर परिवार समाज और देश का नाम रौशन करें।
अल्लाह ताला आप सभी को दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की अता फरमाए।
आमीन

Amjad Ansari 15 Oct 2026

Very very congratulations🎉🎉🎉🎉👏 all students...

Published By

📰 Editor ★★★★★
H

Hindi@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1048 Posts👁 661 Readers📊 0.6 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Indian Journalist Association will submit a memorandum to District Magistrate regarding the demand of press club at district headquarters

Rain warning in UP for 3 days from today

Communal Violence Erupts in Bahraich, Uttar Pradesh

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 170 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 118 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 81 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 69 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 68 Views

WA