चेतन सिंह ने कसाब की याद दिला दी: अटेंडेंट
<p>बीती 31 जुलाई को तड़के सुबह जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन के पास थी, तभी बी-5 कोच फायरिंग से गूंज उठा. चलती ट्रेन में हुए इस शूटऑउट में आरपीएफ के एक एएसआई समेत चार लोगों की मौत हो गई. मारने वाला एक आरपीएफ कांस्टेबल था. गोलीकांड के चश्मदीद ट्रेन में तैनात अटेंडेंट ने उस दहला देने वाली घटना के बारे में बताया है. अटेंडेंट कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि उनकी ड्यूटी बी-5 कोच में ही लगी थी. उस रात उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वे जल्दी सोने चले गए थे। अचानक 5 बजे के करीब तेज आवाज से उनकी नींद खुली, पहले उन्हें लगा कि शायद शॉर्ट सर्किट हुआ है. ये देखने के लिए वे बी-5 कोच में गए तो वहां जो देखा, वो हैरान करने वाला था. चेतन सिंह(आरोपी) हाथ में बंदूक लिए खड़ा था, उनके चारों ओर खून फैला हुआ था. अटेंडेंट ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी जवान चेतन सिंह को राइफल के साथ कोच में खड़े देखा, तो उसने अजमल कसाब की याद दिला दी।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशलता के साथ मोहर्रम संपन्न होने पर सभी को दी मुबारकबाद
बाराबंकी: काशिफ़ पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जामिया अल इस्लाह एकेडमी में छह दिवसीय समर कैंप शुरू
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 172 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 121 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 82 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 71 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 71 Views
