ताज़ा खबर
• फर्स्ट उत्तर प्रदेश स्टेट आशिहारा कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 8 अक्टूबर को खोट्टा, कुशीनगर में• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को मिला जनहित सर्वोच्च सम्मान 2023 का पुरस्कार• इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की• 154 वीं महात्मा गांधी जयंती पर एन. टी. चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम।• गाँधी जयंती पर पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलड़ियो को सम्मानित किया गया• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने 5 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते।• इमामे हुसैन की शहादत को किसी धर्म संप्रदाय तक सीमित नहीं रखा जा सकता• सामाजिक संरचना तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान- मो० रजि सिद्दीकी• फ़िराक़ तमाम अहल-ए-अदब तुझ को याद रखेंगे

भारतीय सेना का आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर : मुस्लिम समाज ने किया खुशी का इजहार

📅 08-05-2025 06:17 AM 👁 5 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
देश की बात

कामयाबी के लिए मकतब इस्लामियात के नन्हे बच्चों ने मांगी दुआ

गोरखपुर। भारतीय सेना द्वारा आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर किए गए एक्शन का मुस्लिम समाज ने स्वागत किया है। मकतब इस्लामियात चिंगी शहीद, इमाम चौक, तुर्कमानपुर में छोटे -छोटे बच्चों ने भारतीय सेना के पराक्रम पर खुशी का इजहार किया। कामयाबी के लिए लिए विशेष दुआ मांगी। हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया।

मकतब इस्लामियात के शिक्षक कारी मुहम्मद अनस रजवी ने कहा कि मैं भारतीय सेना और जवानों की हिम्मत की सराहना करता हूं। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने का फैसला काबिल-ए-तारीफ है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। भारतीय सेना की आतंकियों व आतंकवादी संगठनों पर हमले की कार्यवाही उचित व जरूरी है। पूरा भारत आतंकी व आतंकवादी संगठनों के विरोध में एक साथ है। आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ा खतरा है, इसके खात्मे की जरुरत है। आतंकवाद के लिए इस्लाम धर्म की शिक्षाओं में कोई जगह नहीं है। इस्लाम आतंक को हराम करार देता है।

मस्जिद सुब्हानिया तकिया कवलदह के इमाम मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी ने कहा कि आतंकवाद एक गंभीर खतरा और इंसानियत के खिलाफ एक जघन्य अपराध है। देश और इसके लोगों की सुरक्षा,संरक्षा और शांति के लिए इसका समूल नष्ट होना अत्यंत आवश्यक है। भारत की चुप्पी को पाकिस्तान ने कमजोरी समझा, लेकिन हमारी सेना ने दिखा दिया कि हम हर चुनौती का जवाब देना जानते हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हमारे बेगुनाह नागरिकों को मारा गया था, उस वक्त सभी लोगों को इंतजार था कि हमारा भारत क्या करेगा, भारत खामोश था लेकिन उसकी खामोशी को कमजोरी समझा जा रहा था, अब जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकी ठिकाने को मिट्टी में मिलाया गया है, वो बेहतरीन कदम है।

इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती मुहम्मद शुएब रजा निजामी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश की सशस्त्र सेनाओं और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को देशभर के सभी धर्मों और समुदायों का संपूर्ण समर्थन मिल रहा है। पूरा भारत एकजुट होकर हमारी सेनाओं के साथ खड़ा है, इस महत्वपूर्ण क्षण में सभी नागरिकों के लिए एक साथ आना और एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना अनिवार्य है।

मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती के इमाम मुफ्ती मेराज अहमद कादरी ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई से सभी भारतीय खुश हैं। पहलगाम में बेगुनाह नागरिकों की हत्या का जवाब अब मिल गया है।

सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार के इमाम हाफिज रहमत अली निजामी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से आज पूरा भारत खुश है और ये कार्रवाई बहुत जरूरी थी। यह आतंक के खिलाफ एक सख्त और जरूरी कदम था। पहलगाम हमले के बाद पूरे देश को उम्मीद थी कि सेना जवाब देगी, और अब पूरे देश में खुशी का माहौल है।

चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर के इमाम मौलाना महमूद रज़ा कादरी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हम भारतीय सेना की ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई का स्वागत करते हैं।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

👑 Chief Reporter ★★★★★
स

सैय्यद फरह़ान अहमद क़ादरी

📍 Faizabad

📰 515 Posts👁 46 Readers📊 0.1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

मुल्क को आज़ादी दिलाने वाले कुछ मुस्लिम महानायक

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 170 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 118 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 81 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 69 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 68 Views

WA