विदाई समारोह जामिया अल इस्लाह अकेडमी : छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
<p>गोरखपुर। नौरंगाबाद, गोरखनाथ के जामिया अल इस्लाह अकेडमी में रविवार को 8वीं कक्षा के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत की। नात-ए-पाक पेश की गई। मां की शान में तकरीर प्रस्तुत की गई। डॉक्टर साहब नाटक में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को यादगार विदाई दी। छात्रों को शील्ड और मेडल देकर हौसला-अफजाई की गई।</p>
<p>विद्यालय के संस्थापक अली अहमद ने छात्रों को जीवन में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जीवन का हर पल महत्वपूर्ण होता है। छात्रों को अपनी बुद्धि और शक्ति का सही प्रयोग करते हुए परिवार, समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल विद्या का आंगन है, जहां हर छात्र एक-दूसरे का सहपाठी होता है। उन्होंने सीनियर छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभव जूनियर्स के साथ साझा करें।</p>
<p>संचालक आसिफ महमूद ने भी बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। मेहनत से ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशलता के साथ मोहर्रम संपन्न होने पर सभी को दी मुबारकबाद
बाराबंकी: काशिफ़ पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जामिया अल इस्लाह एकेडमी में छह दिवसीय समर कैंप शुरू
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 172 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 121 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 82 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 71 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 70 Views
