ताज़ा खबर
• फर्स्ट उत्तर प्रदेश स्टेट आशिहारा कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 8 अक्टूबर को खोट्टा, कुशीनगर में• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को मिला जनहित सर्वोच्च सम्मान 2023 का पुरस्कार• इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की• 154 वीं महात्मा गांधी जयंती पर एन. टी. चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम।• गाँधी जयंती पर पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलड़ियो को सम्मानित किया गया• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने 5 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते।• इमामे हुसैन की शहादत को किसी धर्म संप्रदाय तक सीमित नहीं रखा जा सकता• सामाजिक संरचना तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान- मो० रजि सिद्दीकी• फ़िराक़ तमाम अहल-ए-अदब तुझ को याद रखेंगे

41 माफियाओं पर चलेगा 'बुलडोजर'

📅 29-06-2022 07:48 PM 👁 3 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
पूर्वांचल

राजन तिवारी, सुधीर, राघवेंद्र, विनोद उपाध्याय जैसे अपराधियों की अवैध सम्पत्ति होगी ध्वस्त

गोरखपुर : रेंज के सभी चार जिलों के टॉप-10 माफियाओं पर अब पुलिस का 'बुलडोजर' चलेगा। पुलिस उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की सूची तैयार कर मॉनिटरिंग सेल की मदद से मुकदमों के ट्रायल की स्थित जानेगी। इसके बाद कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर उन्हें कोर्ट से सजा दिलाई जाएगी।ये ऐसे बदमाश हैं, जो जिलों की टॉप टेन सूची में हैं। हर बदमाश पर 20 से 40 मुकदमे तक दर्ज हैं, लेकिन अभी तक किसी मामले में उन्हें सजा नहीं हो सकी है। यही वजह है कि इसे प्राथमिकता में शामिल कर कोर्ट में पैरवी करने का आदेश डीआईजी जे. रविंदर गौड़ ने दिया है।डीआईजी ने 'ऑपरेशन शिकंजा' को और प्रभावी बनाने का आदेश दिया है। अब केस की तारीख पर पुलिस की ओर से कड़ी पैरवी की जाएगी, ताकि अपराधियों को सजा हो सके। चारों जिलों को मिलाकर कुल 41 माफियाओं की सूची तैयार की गई है। अभी तक पिछले छह महीने में अकेले गोरखपुर में 100 से ज्यादा मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर पुलिस ने 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत आरोपियों को सजा दिलाई है।रेंज की बात करें, तो 150 और जोन की बात करें तो 200 आरोपियों को सजा दिलाई जा चुकी है। मगर, किसी बड़े माफिया को सजा दिलाने में पुलिस नाकाम रही। अब पुलिस ने माफिया को कम से कम एक मुकदमे में सजा दिलाने की तैयारी की है, ताकि वे सजायाफ्ता कहलाएं और यह न कह सकें कि कोर्ट या कानून उनका कुछ नहीं बिगाड़ पा रहा है।

ये हैं गोरखपुर के टॉप 10 माफियागगहा का रहने वाला राजन तिवारी, झंगहा का रहने वाला राघवेंद्र यादव, गुलरिहा का राकेश यादव, बेलघाट का शैलेंद्र प्रताप सिंह, बांसगांव का राधे उर्फ राधेश्याम यादव, कैंट का सत्यव्रत राय, खजनी कासुभाष शर्मा, कैंट का अजीत शाही, गीडा के मल्हीपुर का प्रदीप सिंह, शाहपुर का सुधीर सिंह, गोरखनाथ का विनोद उपाध्याय का नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

देवरिया के टॉप टेन माफियालार निवासी रवि प्र‌ताप सिंह उर्फ झूला सिंह, कोतवाली इलाके के हृदयशंकर, रामपुर कारखाना के सुनील राजभर, भलुअनी निवासी महेश यादव, गौरीबाजार निवासी विवेक सिंह, सलेमपुर निवासी अनूप सिंह उर्फ बबलू सिंह, खुखुन्दू निवासी मनीष मिश्रा, लार निवासी रामप्रवेश यादव, बनकटा निवासी अमृतांश पांडेय का ना‌म पुलिस की लिस्ट में शामिल गया है।

कुशीनगर के टॉप टेन माफियापड़रौना निवासी रूपक राय उर्फ रूपचंद, कुबेरस्थान निवासी अख्तर, कुबेरस्थान के अफजल, तुर्कपट्टी निवासी अमरेश यादव, हाटा निवासी जितेंद्र चौहान, हाटा के विनोद कुमार पासवान, तरया सुजान निवासी दीपक गुप्ता, हनुमानगंज निवासी श्रीराम उर्फ रामा, तुर्कपट्टी निवासी संतोष यादव, विशुनपुरा निवासी गोलू मिश्रा का नाम कुशीनगर के टॉप टेन माफिया की लिस्ट में शामिल है।

महराजगंज के टॉप टेन माफियाकोतवाली इलाके के रजनीश सिंह, घुघली निवासी अनिल गुप्ता, पनियरा निवासी हरेकृष्ण मिश्र, फरेंदा निवासी उमा उर्फ उमाशंकर, पुरन्दरपुर निवासी गोविंद, नौतनवां निवासी टीसू उर्फ अकरम, परसामलिक के मुलायम यादव, सौनौली निवासी आफताब अंसारी, परसौनी के अनवर अली और ठूठीबारी के गोविंद कुमार गुप्ता का नाम टॉप टेन माफिया की लिस्ट में है।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

⭐ Star Reporter ★★★★★
ए

एडवोकेट मिन्हाज सिद्दीक़ी

📍 Faizabad

📰 189 Posts👁 109 Readers📊 0.6 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Tricolor hoisted with pride on Republic Day celebration at Indian Journalist Association office with great joy.

Indian Journalist Association hoisted the flag on Independence Day.

Mehdawal MLA gave solar lights to the journalists on demand of Indian Journalist Association,

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 170 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 118 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 81 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 69 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 68 Views

WA