जेल में गांजे का खेल: आजमगढ़ जेल में छापेमारी के दौरान मिले 12 मोबाइल फोन और 97 पुड़िया गांजा
8 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
<p>आजमगढ़ जेल में छापेमारी के बाद प्रदेश सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया। यही कारण है कि देर रात डीजी जेल आनंद कुमार ने जेलर रविन्द्र सरोज, डिप्टी जेलर श्रीधर यादव और दो बंदी रक्षकों अजय वर्मा और आशुतोष सिंह को निलंबित कर दिया।बता दें कि मंगलवार को प्रशासन ने जेल में छापा मारकर 12 मोबाइल फोन, चार्जर और 97 पुड़िया गांजा बरामद किया था।डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि 26 जुलाई को छापेमारी में जो बरामदगी हुई उसी पर यह कार्रवाई की गई। जेल के इन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की है।जिला प्रशासन के इस सीक्रेट छापेमारी की भनक न तो पुलिस प्रशासन को और न ही जेल प्रशासन को लगी। यही कारण है कि इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल की बरामद हुई थी।</p>
<p>डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य ने 26 जुलाई को दोपहर जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मोबाइल, एलईडी टीवी, गांजे की पुड़िया बरामद हुई थी। जिला प्रशासन ने इस मामले में 8 बंदियों के खिलाफ जिले के सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।जिला प्रशासन ने जिन आरोपियों के खिलाफ मुददमा दर्ज कराया उनमें राकेश राय, शेषधर यादव, मनीष सिंह, कमलेश, प्रकाश जायसवाल, अरविन्द यादव और दो अज्ञात हैं। जिला प्रशासन को इस छापेमारी में 18348 रूपया भी बरामद किया था। जिले के आला अधिकारियों ने छापेमारी के बाद ही जेल में इस तरह से मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
माज़ इस्लाही संजरी अवार्ड से सम्मानित
मुफ्त रक्त उपलब्ध कराने वाली संस्था अल फ़लाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) ने तीसरा स्थापना दिवस "बेहतरीन स्वभाव दिवस" के तौर पर धूम धाम से मनाया
अल फ़लाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) का स्थापना दिवस आज
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 171 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 120 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 82 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 70 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 69 Views
