अल फ़लाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) ने रात 2 बजे महिला रोगी को एक से अधिक ओ०नेगेटिव ब्लड दिया
<p>इस्माईल,चांद,मुर्शिद और क़ैस बने फ़रिश्ता</p>
<p>आज़मगढ़,(अबू शहमा अंसारी)अल फ़लाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) ने एक बार फिर एक मिसाल क़ायम की है।आज आधी रात को आज़मगढ़ के ग्राम तोवा की एक रोगी को तत्काल ओ नेगेटिव रक्त की आवश्यकता थी।लगभग 50,60 डोनर मिलने के बावुजूद किसी का ब्लड मैच नहीं हुआ।इसके बाद परिवार के लोगों ने अल फ़लाह फाउंडेशन से सम्पर्क किया।जिसके बाद अल फ़लाह फाउंडेशन की पूरी टीम विशेषकर अवार्डयाफ़्ता मुहम्मद इस्माईल,चांद,मुर्शिद,क़ैस,यासिर पठान और इम्तियाज नदवी,माज़ संजरी,शादाब,अरबाज़ और अक्सम सिकरौरी समेत एक बड़ी तादाद में फाउंडेशन सदस्य स्क्रीय हो गये।फिर रात 2 बजे अनीता ब्लड बैंक शाहगंज में ब्लड बैंक इंचार्ज तैय्यब खान और रोहित के प्रयास से रक्त निकला।तोवा की मरीज़ा के लिये क़ैस और मुर्शिद ने मुफ़्त रक्तदान किया।इस अवसर पर केस में लगातार सक्रीय अल फ़लाह फाउंडेशन संस्थापक ज़ाकिर हुसैन कहा कि रक्तदान करना स्वस्थ्य एवं मानवता के लिये बेहतरीन दान है।उन्होंने कहा कि रात 2 बजे किसी अजनबी को मुफ़्त रक्त देना एक महान इंसान का काम किया है और सचमुच में आप लोग महान हैं।ब्लड मिलने के बाद परिवार के लोगों ने डोनर समेत पूरी अल फ़लाह फाउंडेशन की टीम का शुक्रिया अदा किया है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
माज़ इस्लाही संजरी अवार्ड से सम्मानित
मुफ्त रक्त उपलब्ध कराने वाली संस्था अल फ़लाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) ने तीसरा स्थापना दिवस "बेहतरीन स्वभाव दिवस" के तौर पर धूम धाम से मनाया
अल फ़लाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) का स्थापना दिवस आज
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 171 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 120 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 82 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 70 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 69 Views
