2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है: तनुज पुनिया
<p>जब हमारा बूथ का संगठन मजबूत होगा,मजबूत बूथ संगठन से ही चुनाव जीता जा सकता है</p>
<p>बाराबंकी(अबू शहमा अंसारी)कांग्रेस पार्टी देश में लोकतंत्र जिन्दा रहे और संविधान की रक्षा हो इसकी लडाई लड रही है इसके लिये 2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है और यह तभी संभव है जब हमारा बूथ का संगठन मजबूत होगा, मजबूत बूथ संगठन से ही चुनाव जीता जा सकता है। कांग्रेस पार्टी का मिशन 2024 कामयाब हो लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी में कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी विजयी हो इसके लिये बूथ संगठन से निष्क्रिय पदाधिकारियो को बूथ के संगठन से हटाकर अन्य जगह पर समायोजित कर उर्जावान साथियो को बूथ संगठन में स्थान दे जो विपरित परिस्थितियो में हर स्थिति का मुकाबला करके पार्टी का परचम लहरा सके।उक्त बाते कांग्रेस का बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत मध्यजोन के कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर के ग्राम बरौलिया में बूथ संगठन समीक्षा के दौरान कही। समीक्षा के दौरान ब्लाक अध्यक्ष अमित त्रिवेदी, बदरूद्दीन, परवेज खान, करूणेश दीक्षित, इन्दर रावत, जगदीश गौतम, लक्ष्मण रावत, प्रदीप यादव, मुकेश कुमार, राजू रावत, बासुदेव, आशीष कुमार सहित दर्जनो की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए राजिक फर्शीवाला मांग रहे वोट

मोदी सरकार को अपने कर्मों का फल भोगने के लिए पांच साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा : पवन खेड़ा
म०प्र०: कांग्रेस में अफसर पटेल को मिली प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 170 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 118 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 81 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 69 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 68 Views
