महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए राजिक फर्शीवाला मांग रहे वोट
<p>इंदौर। महाराष्ट्र चुनाव में इंदौर के भाजपा नेता अलग-अलग जिम्मेदारी निभा रहे है। राजिक फर्शीवाला भी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए जगह-जगह जनसम्पर्क कर रहे है व महाराष्ट्र चुनाव में डटे हुए हैं। वे जनसंपर्क के अलावा जातिगत समीकरणों के हिसाब से भी वोटरों से मिल रहे है। राजिक फर्शीवाला चुनावी शोर थमने तक महाराष्ट्र में डेरा डाले रहेंगे। भाजपा नेता राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय सलाहकार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी द्वारा बनाया गया संगठन राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजिक फ़र्शीवाला अपने साथियो सहित देश की आर्थिक राजधानी मुंबई मे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारो के लिए अतिपिछड़े अल्पसंख्यक समाज के लोगो के बीच मे फ्लैट टू फ्लैट जनसम्पर्क कर रहे हैं। वे अलग अलग सोसायटियों के फ्लेटों मे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारो के पक्ष मे मीटिंग कर रहे हैं। फ़र्शीवाला ने बांद्रा वेस्ट के भाजपा उम्मीदवार एवं मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के समर्थन में मतदाताओं के बीच पहुंचे। बांद्रा वेस्ट में राजिक फ़र्शीवाला का एक निवास भी है। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता इरफ़ान अहमद, अय्यूब खत्री, सोहैल खान, मुश्ताक खोकर, आमीन तंवर, तनवीर खोकर, जहरा खातून, कुलसम बेगम, नवनीत जायसवाल, अनिल जैन एवं यादवेंदर बुत्तर साथ चुनाव मे काम कर रहे हैं।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

मोदी सरकार को अपने कर्मों का फल भोगने के लिए पांच साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा : पवन खेड़ा
म०प्र०: कांग्रेस में अफसर पटेल को मिली प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी
बाराबंकी: ए आई एम आई एम पार्टी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बांटी राशन किट व फ्री मेडिकल कैंप लगाया
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 171 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 119 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 82 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 70 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 69 Views
