ताज़ा खबर
• फर्स्ट उत्तर प्रदेश स्टेट आशिहारा कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 8 अक्टूबर को खोट्टा, कुशीनगर में• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को मिला जनहित सर्वोच्च सम्मान 2023 का पुरस्कार• इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की• 154 वीं महात्मा गांधी जयंती पर एन. टी. चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम।• गाँधी जयंती पर पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलड़ियो को सम्मानित किया गया• नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने 5 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते।• इमामे हुसैन की शहादत को किसी धर्म संप्रदाय तक सीमित नहीं रखा जा सकता• सामाजिक संरचना तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान- मो० रजि सिद्दीकी• फ़िराक़ तमाम अहल-ए-अदब तुझ को याद रखेंगे

डॉ. अर्जुन मिश्र आयोग से प्राचार्य चयनित<br>शोहरतगढ़ शिवपति पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर का प्राचार्य पद पर हो सका चयन

📅 13-08-2021 07:36 PM 👁 4 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
शिक्षा

<p>सिद्धार्थनगर।शोहरतगढ़ शिवपति पीजी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अर्जुन मिश्र को उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, प्रयागराज ने प्राचार्य पद के लिए चयनित किया है। डॉ. मिश्र जिले के इकलौते प्रोफेसर हैं जिनका प्राचार्य पद पर चयन हो सका है।</p>
<p>आयोग ने अशासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य पद पर चयनित लोगों की सूची जारी की है। 263 लोगों की मुख्य सूची व 66 लोगों की प्रतीक्षा सूची में शोहरतगढ़ शिवपति पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अर्जुन मिश्रका चयन हुआ है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. मिश्र ने अब तक 9 पुस्तकों की रचना की है। विभिन्न प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में इनके डेढ दर्जन से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा दो प्रतिष्ठित जर्नल के संपादक मंडल के सदस्य होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राजनीति विज्ञान परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं। शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत भारतीय शिक्षण मंडल गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष होने के साथ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सिद्धार्थनगर में संगठन मंत्री के दायित्व का भी इन्होंने निर्वहन किया है। इसके अलावा दो स्मारिका का संपादन, संघ के वरिष्ठ प्रचारक दंत्तोपंथ ठेंगड़ी पर विशेषांक का संपादन भी किया है। इनके चयन पर पूर्व कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय डॉ. रजनीकांत पांडेय, प्रो. दीपक मिश्र. डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. धर्मव्रत तिवारी, डॉ. शिव बिहारी पांडेय, डॉ. अमित उपाध्याय, प्रो. विनिता पाठक (पूर्व अध्यक्ष राजनीति विभाग, गोरखपुर), प्रो. शरद मिश्र, भारतीय शिक्षण मंडल के देवेंद्र पनवार, प्रो. मनोज दीक्षित, डॉ. विजयानंद, ग्राहक पंचायत के डॉ. ओंकारनाथ तिवारी, डॉ. विमल द्विवेदी, डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र समेत कॉलेज के शिक्षक, शुभचिंतकों ने बधाई दी।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Active Editor ★★★★★
S

Shuaib@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1200 Posts👁 2271 Readers📊 1.9 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

School children will get 1200 rupees in Uttar Pradesh, money will come directly in the account of parents

MADARIS ARE ISLAMIC CENTRES , THEIR PROTECTION IS OUR RESPONSIBILITY.

एफएलएन प्रशिक्षण: प्री-स्कूलिंग को बनाए बेहतर : डीसी

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 170 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 118 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 82 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 69 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 68 Views

WA